Thursday, July 3, 2025

मस्जिदों मे रमजान को लेकर तरावीह की नमाज की तैयारी, माह ए रमजान के चांद का होने लगा इंतजार

Must Read

मस्जिदों मे रमजान को लेकर तरावीह की नमाज की तैयारी, माह ए रमजान के चांद का होने लगा इंतजार

कोरबा। रमजान को लेकर मस्जिदों में तरावीह की नमाज की तैयारी शुरू कर दी गई है। कहीं 27 दिन तो कहीं 10 दिन का इंतजाम किया जा रहा है। रोजा रखने से एक दिन पहले रमजान का चांद दिखने के साथ ही तरावीह की नमाज शुरू होगी। एक या दो मार्च से रमजान का महीना शुरू होने की बात कही जा रही है। विभिन्न मदरसों के हाफिजों को इसके लिए पहले से ही तय कर लिया गया है। हाफिज के साथ मोह’िजन भी रहेंगे। तरावीह की नमाज के लिए विशेष इंतजाम किया जा रहा है। यहां हाफिज एक महीने तक रहेंगे। तरावीह की नमाज रोज पांच वक्त की नमाज से अलग होती है। रमजान में ईशा की नमाज के बाद अदा की जाती है। इसमें कुरान का सिलसिलेवार पाठ किया जाता है। इधर, तरावीह को लेकर हाफिजों ने तैयारी शुरू कर दी है। वे लोग अपने कंठस्थ कुरान को दोहरा रहे हैं। नमाज में कुरान पहले पारा से ही पढ़ाया जाएगा। मस्जिदों के ईमाम भी अपनी तैयारी में हैं। मस्जिदों को सजाया भी जा रहा है। रोजेदारों को तकलीफ न हो, इसके लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मुस्लिम समुदाय का पाक, इबादत व परहेजगार का महीना माह-ए-रमजान एक या दो मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि यह बात चांद दिखने पर निर्भर है। अगर 29 का चांद हुआ तो 28 फरवरी को देखा जाएगा। उस हिसाब से एक मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। अन्यथा दो मार्च को पहला रोजा होगा। माह-ए-रमजान को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग कई दिनों से तैयारी में जुटे हैं। लोग घरों की साफ-सफाई से लेकर कई तैयारी कर चुके है। माह-ए-रमजान को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है। फल दुकानें अभी से सज गई हैं। लोग इफ्तार व सेहरी के सामानों की खरीदारी में लगे हैं। शहर के सभी मस्जिदों में साफ-सफाई व लाइट आदि की मरम्मती की जा रही है। नमाज व तरावीह की विशेष नमाज को लेकर व्यवस्था की गई है।

Loading

Latest News

साफ सफाई और बिजली की समस्या है व्याप्त, पार्षद ने जनदर्शन में की शिकायत, वार्ड क्रमांक 21 में कुत्तों का बना है आतंक

साफ सफाई और बिजली की समस्या है व्याप्त, पार्षद ने जनदर्शन में की शिकायत, वार्ड क्रमांक 21 में कुत्तों...

More Articles Like This