Tuesday, January 27, 2026

महानवमी पर हुई मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना, प्रसाद ग्रहण कर नौ दिनों के व्रत का किया गया पारण

Must Read

महानवमी पर हुई मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना, प्रसाद ग्रहण कर नौ दिनों के व्रत का किया गया पारण

कोरबा। महानवमी तिथि पर मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विशेष आराधना के साथ भक्तों ने कुंवारी कन्याओं की पूजा-अर्चना की। उन्हें भोजन कराया गया। नौ दुर्गा स्वरूप कन्याओं का आर्शीवाद लिया। प्रसाद ग्रहण कर नौ दिनों के व्रत का पारण किया। जगह जगह भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसाद ग्रहण करने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को नवमी तिथि पर देवी मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ ही नवरात्रि का समापन हो गया। नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विशेष आराधना के साथ जवारा कलश का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। महिलाएं सिर पर जवारा लेकर यात्रा में शामिल हुई। झांझ, मंजीरे एवं मांदर की धुन पर सेवा गीतों के साथ जवारा यात्रा निकाली गई। मां सर्वमंगला मंदिर में जवारा यात्रा का दर्शन कर भक्तों ने आर्शीवाद लिया। मां जगत-जननी से परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मां आदिशक्ति के जयकारे से गूंज उठा। मां सर्वमंगला मंदिर के समीप हसदेव तट पर जवारा का विसर्जन किया गया। शहरी क्षेत्र के दर्री स्थित मां भवानी मंदिर, चैतुरगढ़ स्थित मां महिषासुर मर्दनी मंदिर, मां कोसगाई, मानित दाई, मनसा देवी, देवपहरी देवी, सीतामणी स्थित मां वैष्णो दरबार आदि देवी मंदिरों से भी जवारा विसर्जन किया गया।
बॉक्स
भोग-भंडारा में उमड़े श्रद्धालु
महानवमी पर देवी मंदिर के साथ आरपी नगर फेस वन, टीपी नगर टैगोर उद्यान, पुराना बस स्टैंड, शहीद भगत सिंह कॉलोनी सहित अन्य पंडालों में भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं तांता लगा रहा।
बॉक्स
बाजार में बढ़ी रौनक
नवरात्रि पर्व की धूम के साथ ही बाजार में तेजी आई है। दुकानों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। सबसे अधिक भीड़ कपड़ा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सोने-चांदी सहित अन्य बाजार में देखने को मिली। सुबह से दुकानों में चहल-पहल बढ़ रही है। शाम के बाद बाजार में भीड़ बड़ रही हैै। बुधवार को शहरी क्षेत्र के कोसाबाड़ी, घंटाघर, टीपी नगर, पावर हाउस रोड, इतवारी बाजार, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, बांकीमोंगरा, कटघोरा सहित उप नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के बाजार में लोगों की भीड़ रही।

Loading

Latest News

जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

कोरबा। जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने गणतंत्र...

More Articles Like This