Thursday, February 12, 2026

महापौर ने फिर बताई कालोनियों की समस्या, सीएमडी को लिखा स्मरण पत्र

Must Read

महापौर ने फिर बताई कालोनियों की समस्या, सीएमडी को लिखा स्मरण पत्र

कोरबा। एसईसीएल की कालोनियों में समस्याओं का अंबार है। जिनके निराकारण को लेकर महापौर ने पूर्व में एसईसीएल प्रबंधन को पत्र लिखा था। कार्रवाई नहीं होने पर सीएमडी को स्मरण पत्र लिखा गया है। नगर पालिक निगम क्षेत्रान्तगर्तत एसईसीएल की कालोनियों में विभिन्न नागरिक सुविधाओं जैसे पेयजल की आपूर्ति, कालोनी की खराब सडक़ों का डामरीकरण, कालोनी में साफ-सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त रूप से मुहैय्या कराने के लिए वर्ष 2020-21 में तत्कालीन राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई थी। कई चरणों की बैठकों में निर्णय व सहमति बनी थी लेकिन विगत चार वर्षों से किये जा रहे प्रयास में अभी तक एसईसीएल प्रबंधन द्वारा सार्थक व संतोषजनक पहल नहीं किये जाने पर महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा स्मरण पत्र के माध्यम से एसईसीएल के सीएमडी का ध्यान आकृष्ट करते हुए पत्र लिखा गया है। वांछित नागरिक सुविधाओं को अतिशीघ्र मुहैय्या कराने के लिए कहा गया। वार्ड क्रमांक 14 के पम्प हाउस कालोनी में लगभग 60 वर्ष पहले स्थापित किये गये फिल्टर प्लांट में लगाये गये इलेक्ट्रिक मोटर जो बहुत पुराने हो गये है। आये दिन ब्रेकडाउन होने से जलापूर्ति बाधित होती है। उन पुराने इलेक्ट्रिक मोटरों को बदलने के लिए एसईसीएल अधिकारियों द्वारा भी सर्वेक्षण पश्चात् बदलने की सहमति दिये जाने के बावजूद आज तक नहीं बदला गया। जिससे जलापूर्ति की समस्या प्राय: निरंतर बनी रहती है। पूर्व में प्रेषित पत्रों का हवाला देते हुए महापौर ने कहा है कि जन समस्याओं के निराकरण के संबंध में बार-बार स्मरण पत्र दिये जाने एवं मौखिक रूप से भी आग्रह किये जाने के पश्चात भी एसईसीएल प्रबंधन द्वारा नागरिक सुविधाए पूर्ण रूप से उपलब्ध कराये जाने में दिखाई जा रही उदासीनता के कारण बढ़ते जनाक्रोश का सामना स्थानीय जनप्रतिनिधियों विशेषकर वार्ड पार्षद को करना पड़ता है, और कई बार अप्रिय स्थिति भी निर्मित हो जाती है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This