Wednesday, February 18, 2026

महाविद्यालयों में होगी बापू पर आधारित क्विज प्रतियोगिता

Must Read

महाविद्यालयों में होगी बापू पर आधारित क्विज प्रतियोगिता

कोरबा। महात्मा गांधी का अहिंसा आंदोलन और उनके पूरे जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। एनएसयूआई ने इसकी पहल की है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी 310 कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट 2 अक्टूबर को होने वाली ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। क्विज में महात्मा गांधी पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता और विजेताओं के चयन के तरीके को लेकर जानकारी दी गई है। ऑनलाइन क्विज के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल 30 सितंबर से 2 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक खुला रहेगा। प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क है। आयोजन का उद्देश्य महात्मा गांधी के बारे में जानकारी देना है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This