कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ कोरबा वृत्त ने अधीक्षण अभियंता वृत्त कार्यालय परिसर तुलसी नगर में मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि डॉ प्रज्ञा चंद्रा चिकित्सक, पूर्णिमा साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की उपस्थिति में महिला सम्मान एवं अधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आभार प्रदर्शन सुनीता जायसवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं वंदे मातरम की गूंज से हुई। सर्वप्रथम महापौर तथा मंचस्थ अतिथियों को अंग वस्त्र तथा पुष्प गुलदान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे वृत्त सचिव यशवन्त राठौर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और समर्पण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शिक्षित, आत्मनिर्भरता से समाज की प्रगति को दर्शाया। मंचस्थ विशिष्ट अतिथियों, सहायक अभियंता अनुभा लकरा, सीमा खलखो, प्रतिभा पटेल तथा जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा ने भी महिलाओं के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। महापौर ने भी महिलाओं के कामकाजी होने के साथ अपनी गृहस्थी को सफलतापूर्वक संभालने और हर क्षेत्र में परिश्रम करते हुए देश हित में निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया और साथ ही कर्मचारियों की समस्यायों के समाधान के लिए सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ की ओर से वरिष्ठ सदस्य अजय श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर अंग वस्त्र एवं पुष्प गुलदान भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ, वितरण इकाई के कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष गजेन्द्र कौशिक, प्रचार सचिव सतीश साहू, देवेन्द्र गोस्वामी, चंद्र कुमार पटेल, विकास साहू, आकाश पटेल, रजनी ओगरे, जयंत देवांगन, उत्पादन इकाई के सचिव संदीप राठौर, जीपी राजवाड़े तथा बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
![]()

