Thursday, February 19, 2026

महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा: ज्योत्सना 

Must Read

महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा: ज्योत्सना

कोरबा। लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने कटघोरा व पाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों एवं महिलाओं को होली की अपनी शुभकामनाएं भी दी। ग्राम बम्हनीपारा, गोपालपुर, चैतमा, साजाबहरी, पोड़ी आदि गांवों में सांसद ने ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात किया।

श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि होली का त्यौहार जीवन में रंग भरने एवं उल्लास भरने का पवित्र पर्व है और यह हमें एकता का संदेश देती है। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी ने घोषणा की है कि यदि देश में कांग्रेस की सरकार आती है तो हर महिलाओं को नारी न्याय गारंटी योजना के तहत एक-एक लाख रूपए दिया जाएगा, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सांसद ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी देने की बात कही थी, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। यह भाजपा का चुनावी जुमला था और विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा अपना वादा भूल गई।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This