Saturday, February 14, 2026

महिला के गले से सोने की चेन पार

Must Read

महिला के गले से सोने की चेन पार

कोरबा । श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में कथा सुनने गई महिला के गले से सोने का चेन चोरों ने पार कर दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की पतासाजी में जुट गई है। शहर के अग्रसेन मार्ग पर स्थित मेहर वाटिका में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में मेन रोड कोरबा निवासी चंद्रकला देवी अग्रवाल अपने बेटे सुमित अग्रवाल के साथ 8 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे कथा सुनने गई थी।कोतवाली थाना में सुमित अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आयोजन स्थल पर 8 बजे से 8.40 के बीच उसकी मां के गले से चोरों ने सोने का चेन पार की है। इसकी कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए है। उसने आसपास काफी पतासाजी की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाने पहुंचे केस दर्ज कराया।

Loading

Latest News

कॉलोनी में निकले कोबरा का किया गया रेस्क्यू

कोरबा। शहर के रामपुर क्षेत्र स्थित राजस्व कॉलोनी में एक 5 फीट लंबा नाग फन फैलाकर रास्ते के बीच...

More Articles Like This