Wednesday, February 11, 2026

महिला के पेट से निकला डेढ़ किलो का ट्यूमर,एनकेएच में हुआ सफल ऑपरेशन

Must Read

महिला के पेट से निकला डेढ़ किलो का ट्यूमर,एनकेएच में हुआ सफल ऑपरेशन

कोरबा। बांकीमोगरा क्षेत्र का रहने वाला किसान अपनी पत्नी संगीत देवी (बदला हुआ नाम) के लगभग डेढ़ साल से पेट में दर्द से परेशान था। सामान्य पेट दर्द समझ कर आस पास के ही डाक्टर से दवा लेकर खिला देता था। इससे कुछ दिन के लिए आराम तो मिल जाता था लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से परेशानी बढ़ जा रही थी। पत्नी की इस बीमारी को लेकर वह काफी परेशान हो चुका था। जब पत्नी को लेकर दूसरे जिले के बड़े अस्पताल पहुंचा तो उसे मालूम हुआ कि पेट में गांठ बना हुआ है। इसका एक ही उपाय था जो बिना सर्जरी के बाहर नहीं निकाला जा सकता था। डॉक्टर ने गांठ (ट्यूमर) बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। पति ने उक्त बातें परिजनों को बताया और परिजन की सलाह मानते हुए पत्नी को न्यू कोरबा हॉस्पिटल में महिला चिकित्साक व सर्जन डॉक्टर ज्योति श्रीवास्तव को दिखाया। डॉक्टर श्रीवास्तव ने महिला के पेट का आकार देखकर सोनोग्राफी कराया तो पता चला कि मरीज के पेट में काफी बड़ा ट्यूमर है जिसे सर्जरी के द्वारा ही निकाला जा सकता है। सर्जरी के लिए मरीज के परिजनों को बताया गया और उनसे सहमति लेकर पूरी सावधानी के साथ ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान यह पता चल गया था कि ट्यूमर पूरे पेट में फैल रहा है जो खून की नसों और आंत के अलावा शरीर के दूसरे अंगों के साथ जुड़ गया था। सर्जरी के बाद मरीज पूर्णतः स्वस्थ है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि सबसे गंभीर बात यह है कि मरीज के पेट में दर्द जैसी तकलीफ को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाता रहा। इस वजह से ट्यूमर बढ़ता चला गया और वह डेढ़ किलो से ऊपर भ्रूण के बराबर भारी हो चुका था। उसे मेनोरेगिया (मासिक धर्म में असामान्य रूप से उच्च रक्तस्राव) के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।

0 ट्यूमर खून की नसों और आंत से चिपकने की वजह से बढ़ गया था खतरा

बीमारी के बारे में डॉ. ज्योति श्रीवास्तव को पता चला कि महिला को गर्भाशय के नीचे कई वर्षों से दर्द हो रहा था। उस वक्त इस बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। डॉक्टरों ने जब जांच की तो पता चला कि वह ट्यूमर काफी बड़ा हो गया था और पेट के कई हिस्सों तक फैल गया था और खून की नसों और आंत से भी चिपका हुआ था। इससे मरीज की जान को खतरा बढ़ गया था इसलिए उसकी सर्जरी जटिल थी।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This