Thursday, February 12, 2026

महिला से मारपीट, एफआईआर दर्ज

Must Read

महिला से मारपीट, एफआईआर दर्ज

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के तुलसी नगर उधारा में दिए रकम वापस मांगने पर तीन लोगों ने मिलकर महिला से मारपीट कर दी। घटना में तुलसी नगर निवासी रानू गुप्ता को चोटें आई है। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि रानू से पड़ोस में रहने वाले रंजनी महंत की मां की तबीयत खराब होने पर 72 हजार रुपए और माया विश्वकर्मा ने पुत्री की तबीयत खराब होने पर 15 हजार रुपए लिए थे। साल भर बाद भी रकम वापस नहीं करने पर पीड़िता ने उधार में लिए रुपए वापस लौटने की बात कही। रजनी व उसका भाई राजेश और बबली ने मिलकर मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This