Monday, February 16, 2026

मां काली की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

Must Read

मां काली की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

कोरबा। छुरीकला नगर के वार्ड क्रमांक 12 के वार्डवासियों के सहयोग से इस बार भी गणेशा तालाब में काली महोत्सव राजपुरोहित अनिल तिवारी के नेतृत्व में मनाया गया। यहां मां काली की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। हर्षोल्लास एवं जस गीतों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
तीन वर्षों से लगातार वार्ड 12 गणेशा तालाब के समीप मां काली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गणेशा तालाब में भव्य पंडाल बनाकर मां काली मूर्ति की स्थापना धनतेरस को राजपुरोहित अनिल तिवारी के द्वारा विधिवत पूजा कर मूर्ति स्थापित की गई। तीन दिन चले मां काली महोत्सव के अंतिम दिवस मंगलवार 14 नवम्बर को हवन पूजन के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रतिदिन मां काली की सुबह शाम पूजा आरती की गई। पूजा आरती में नगर सहित आसपास क्षेत्र के भक्तगण शामिल हुए। यहां अनेक प्रकार की झांकी युवाओं द्वारा लगाए गए थे जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। देवी पंडाल में महिला पुरुषों के टोली द्वारा जसगीत जागरण का आयोजन किया गया।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This