मां ने दो बच्चों के साथ खाया जहर, पुत्र की मौत, मां बेटी की हालत गंभीर, उपचार जारी

Must Read

मां ने दो बच्चों के साथ खाया जहर, पुत्र की मौत, मां बेटी की हालत गंभीर, उपचार जारी

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत ग्राम बुंदेली में एक बड़ी घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसके 4 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। महिला और उसकी 7 वर्षीय बेटी को गंभीर अवस्था में कटघोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविकता को जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता और शोक की लहर है, और वे इस घटना के पीछे के कारणों को जानने के लिए उत्सुक हैं। जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत ग्राम बुंदेली में मधु कश्यप अपने परिवार के साथ निवास करता है। सोमवार की रात लगभग 9 बजे उसकी पत्नी संगीता कश्यप ने अपने 7 वर्षीय पुत्री शिवानी कश्यप और 4 वर्षीय पुत्र शिवम कश्यप के साथ जहर का सेवन कर लिया। घटना के दौरान पति मधु घर पर नहीं था। जहर सेवन के बाद तीनों की हालत बिगडऩे लगी। जिस पर परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी मिली। आनन-फानन में तीनों में तत्काल निजी वाहन से कटघोरा के जीवांश हॉस्पिटल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई। वहीं शिवानी की हालत नाजुक है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कटघोरा से शहर के अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं संगीता का उपचार कटघोरा में ही चल रहा है। महिला ने किन कारणों को लेकर आत्मघाती कदम उठाया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि मधु कश्यप खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस विवेचना के बाद ही जहर सेवन के कारणों का पता चल सकेगा।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This