माइनिंग सरदार, ओवरमैन, प्रबंधक परीक्षा के लिए प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन अब ऑनलाइन
कोरबा। डीजीएमएस की ओर से आयोजित परीक्षाओ में अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन अब ऑनलाइन होगा। मूल प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। सीआईएल सेफ्टी बोर्ड की बैठक में डीजी प्रभात कुमार ने यह जानकरी दी। उन्होंने कहा कि माइनिंग सरदार, ओवरमैन, प्रबंधक आदि के परीक्षार्थियों को इससे राहत मिलेगी।चेयरमैन पीएम प्रसाद की अध्यक्षता में कोल इंडिया के कोलकाता स्थित मुख्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। श्री प्रसाद ने हेवी अर्थ मूविंग मशीन ऑपरेटरों के लिए वर्चुअल रियलिटी प्रशिक्षण दिलाने की सलाह दी। बैठक में बताया गया कि विभिन्न कंपनियों में डेढ़ साल में 18 ठेका मजदूरों समेत कुल 36 श्रमिकों की जान गई। आईआईएम के आरके शर्मा ने सीनियर माइनिंग मैनेजर की पोस्टिंग करने की बात कही। साथ ही कोयला चोरी रोकने के लिए खदानों में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश बंद कराने की जरूरत बताई। यूनियन नेताओं ने कहा कि कई अफसर हादसे की जगह की सही जानकारी प्रबंधन को नहीं देते। ऐसे अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में कोल इंडिया के डीपी विनय रंजन, डीटी बी वीरा रेड्डी, बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, यूनियनों की तरफ से इम्मा के आरके शर्मा, सीएमओएआई के सर्वेश सिंह, सीटू के जीके श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
![]()




























