Wednesday, February 25, 2026

मानसून के रूठने से तापमान में बढ़ोतरी, अगले 4 दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

Must Read

मानसून के रूठने से तापमान में बढ़ोतरी, अगले 4 दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

कोरबा। जिले में मानसून के रूठने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप के कारण गर्मी से लोग परेशान हो रहे है। रात में कई क्षेत्रों में बौछार पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक गरज चमक और तेज आंधी के साथ बौछार पड़ेगी। भादो की शुरुआत से ही खंड बारिश हो रही है। जिले में अभी तक 753 मिली मीटर औसत बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 791.4 मिली मीटर है। इस हिसाब से 5 प्रतिशत बारिश की कमी है। 24 घंटे में करतला में 5.8, दर्री में 10.3 और हरदीबाजार में 1.02 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। दिन भर तेज धूप निकलने के कारण उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बौछार पड़ेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। 22 अगस्त के बाद झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद ही तापमान में गिरावट आएगी। अभी चार दिनों तक तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच बना रहेगा। गर्मी में कमी नहीं आएगी।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This