Wednesday, February 11, 2026

मानसून पर लगा ब्रेक, अब तापमान में हर दिन हो रहा इजाफा

Must Read

मानसून पर लगा ब्रेक, अब तापमान में हर दिन हो रहा इजाफा

कोरबा। मानसून इस साल समय से पहले पहुंचा, लेकिन इसकी प्रगति रुक गई है। 12-14 जून के बीच ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व महाराष्ट्र में फिर से झमाझम बारिश शुरू होगी। केरल, कर्नाटक, गोवा और कोंकण तट पर भी मानसून की वापसी होगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य से काफी पहले पहुंच गया। 24 मई को मानसून की दस्तक 2009 के बाद से सबसे जल्दी रही। इसके बाद अगले दो दिनों में मानसून की धाराएं तेजी से आगे बढ़ीं और देश के लगभग 40 फीसदी हिस्से को कवर कर लिया। लेकिन इसके बाद मानसून की रफ्तार लगभग थम सी गई। बारिश नहीं होने से छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। जिले में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे दिन में तेज धूप का अहसास हुआ। उधर, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो जिले के अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटों में एक से दो डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना है।मानसून की चाल में उतार-चढ़ाव आना मौसम की सामान्य विशेषता है। चार महीने लंबे इस मौसम में कभी जोरदार बारिश तो कभी सुस्ती का दौर चलता है। लेकिन इस बार चौंकाने वाली बात यह है कि सीजन की शुरुआत में ही यह ठहराव आ गया है, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। मानसून की दस्तक के साथ जहां छत्तीसगढ़ और देशभर में बारिश का दौर चल पड़ा था, वहीं बारिश की मात्रा में भारी गिरावट आई है। हालांकि पूर्वोत्तर भारत में हो रही भारी बारिश के कारण देशभर की औसत वर्षा अभी तक सामान्य बनी हुई है, लेकिन दक्षिण और मध्य भारत, जहां से मानसून आमतौर पर रफ्तार पकड़ता है, वहां पिछले तीन दिनों में बहुत कम बारिश हुई है। इसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This