Sunday, February 15, 2026

मानिकपुर खदान में चोरों का आतंक, फिर हुई चोरी

Must Read

मानिकपुर खदान में चोरों का आतंक, फिर हुई चोरी

कोरबा। मानिकपुर खदान में चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। एरिया की संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा चोरियों पर अंकुश लगाने पुलिस कप्तान से शिकायत भी की जा चुकी है। इसके बाद भी चोरियां थम नहीं रही है। चोरों ने एक बार फिर घटना को अंजाम दिया है।चोरों ने एसईसीएल मानिकपुर के टी-लाइन में धावा बोलकर खदान में उपयोग की जाने वाली एक मशीन की चोरी कर ली। इसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपए बताई जा रही है। सुरक्षा प्रहरी गोरेलाल की रिपोर्ट पर मानिकपुर पुलिस चौकी में चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि एसईसीएल की मानिकपुर खदान में इस्तेमाल होने वाले कुछ मशीन और उनके पार्ट्स को टी-लाइन में रखा गया है। जिसे चुरा लिया गया है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This