Monday, February 23, 2026

मालवाहक गाडिय़ों में यात्रा साबित हो रहा मौत का सफर, लगातार दुर्घटनाओं के बाद सबक नहीं रहे लोग

Must Read

मालवाहक गाडिय़ों में यात्रा साबित हो रहा मौत का सफर, लगातार दुर्घटनाओं के बाद सबक नहीं रहे लोग

कोरबा। मालवाहक गाडिय़ों में ढोने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजकीय और राष्ट्रीय राजमार्गों से होकर मालवाहक गाडिय़ां लोगों को लेकर गुजर रहीं हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उरगा क्षेत्र में मालवाहक की यात्रा मौत का सफर साबित हुआ। पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी है, लेकिन लोग सबक नहीं ले रहे हैं।
साधन संसाधन के मामले में कोरबा जिला पिछड़ा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन के साधन कम हैं। शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में लोग बारातियों को लाने-ले-जाने के लिए सवारी गाडिय़ों के साथ-साथ मालवाहकों का भी इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मालवाहक गाडिय़ों पर अधिकतर लोग आना-जाना करते हैं। पूर्व में पुलिस ने मालवाहक गाडिय़ों पर सवारी ढोते पकड़े जाने पर बड़ी कार्रवाई की थी। अभियान चलाकर गाडिय़ों को पकड़ा गया था। चालकों को दंडित किया गया था। उनसे जुर्माना वसूला गया था। समय के साथ पुलिस की यह कार्रवाई धीरे-धीर शांत पड़ गई है। इसका असर सडक़ पर नहीं हो रहा है। इस कारण मालवाहक गाडिय़ों के चालक एक बार फिर लोगों को बैठाकर आना-जाना कर रहे हैं। कोरबा जिले में काम करने वाले कुछ बड़े ठेकेदार भी अपने मजदूरों को मालवाहक गाडिय़ों में बैठाकर ले जाते हैं और शाम को घर तक छोड़ते हैं। पुलिस या प्रशासन के समझाईश का असर इन ठेकेदारों पर नहीं हो रहा है।
बॉक्स
दो की मिली लाश, तीन की तलाश
रविवार को सक्ती जिले के गांव रेड़ा में रहने वाले कंवर परिवार के साथ गांव के लगभग 27 लोग पिकअप पर सवार होकर एक छ_ी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत गांव मड़वारानी के पास स्थित खरहरी जा रहे थे। पिकअप में सबसे अधिक महिलाएं और बच्चे सवार थे। रविवार सुबह लगभग 11 बजे उरगा थाना क्षेत्र में ग्राम मुकुंदपुर के पास पिकअप बेकाबू होकर पानी से लबालब भरे नहर में गिर गई। पिकअप पर मौजूद लोग नहर में फेंका गए। जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। मंजर इतना भयावह था कि एक-दूसरे के सामने ही लोग नहर की तेज धारा में बहते चले गए। जिन्हें तैरना आता था उन्होंने अपनी जान बचा ली, लेकिन जो तैरना नहीं जानते थे उनके लिए पिकअप का यह सफर मौत बनकर आया। नहर में पांच लोग बह गए। इसमें 70 साल की मानवती, जामबाई और 60 वर्षीय इतवार बाई के अलावा 7 साल की तान्या और दो साल का नमन कंवर शामिल है। इतवार बाई का शव नगरदा नहर से बरामद कर लिया गया है।दूसरी लाश भी बरामद कर ली है। सक्ती जिले के नगरदा स्थित नहर में सात वर्षीय मासूम बच्ची तान्या उर्फ खुशी साहू की लाश बरामद कर ली गई है। इससे पहले ईतवारा बाई कंवर नामक महिला का शव पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया था। अभी भी तीन लोग लापता है,जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। ड्राइविंग के दौरान जब गाड़ी बेकाबू होकर नहर में गिरने लगी तब चालक पिकअप से कूदकर भाग गया। गाड़ी नहर में गिर गई, घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। यहां स्नान कर रहे लोगों की नजर चीखते-चिल्लाते ग्रामीणों पर पड़ी। उन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग सामने आए। ग्रामीणों की मदद से कुछ लोगों को पानी से बाहर निकाला गया। उन्हें एंबुलेंस में बैठाकर पास के अस्पताल पहुंचाया गया। जेसीबी की मदद से पिकअप को बाहर निकाला गया।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This