Wednesday, February 18, 2026

मुख्यमंत्री के मंशानुसार समितियों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने जिला प्रशासन तत्परता से कर रहा कार्य, कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व भूमि पर कब्जाकर लिए गए फसल पर कार्यवाही की जा रही सुनिश्चित

Must Read

मुख्यमंत्री के मंशानुसार समितियों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने जिला प्रशासन तत्परता से कर रहा कार्य, कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व भूमि पर कब्जाकर लिए गए फसल पर कार्यवाही की जा रही सुनिश्चित

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार जिला प्रशासन द्वारा समितियों में किसानों को धान विक्रय में सहूलियत प्रदान करने हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। साथ ही केंद्रों में अवैध धान के आवक, धान की रिसाइक्लिंग, बिचौलियों के धान एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लगाए गए धान की बिक्री को रोकने हेतु प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया जा रहा है। जिससे जिले के पंजीकृत किसानों के वैध रकबे के धान का ही समितियों में खरीदी हो। जिले में अवैध धान के विक्रय पर रोक लगाने कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि में अवैध कब्जा कर फसल लेने वाले कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं इसी अनुक्रम में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम धनगांव में तहसीलदार अजगरबहार मनहरण राठिया द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर फसल लेने वाले 5 कब्जाधारियों के फसल को जब्त किया गया है। जिसमें जवाहर सिंह के 1.5 एकड़, नारायण सिंह के 01 एकड़, सारेम सिंह के 1.5 एकड़, शिवराज सिंह के 01 एकड़ एवं देव प्रसाद के 1.5 एकड़ शासकीय भूमि पर लगे धान की फसल पर जब्ती की कार्यवाही की गई है। वहीं इसी प्रकार तहसीलदार भैंसमा द्वारा ग्राम कुकरीचोली के रामकुमार पटेल द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर 65/1/क रकबा 01 एकड़ पर अतिक्रमण कर बोए गए धान फसल को जब्त किया गया। जिससे इस धान की बिक्री उपार्जन केंद्र में कृषको के पंजीकृत खाते से नहीं हो पाए।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This