Sunday, February 15, 2026

मुड़ापार में टुल्लू पंप लगाने वालों पर कार्रवाई की जरूरत

Must Read

मुड़ापार में टुल्लू पंप लगाने वालों पर कार्रवाई की जरूरत

कोरबा। नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 29 मुड़ापार के निवासी इन दिनों जल संकट से परेशान हैं। यहां अनेक उपभोक्ताओं द्वारा नलों में टुल्लू पंप का अवैध कनेक्शन लगाकर घरों में पानी खींचा जा रहा है जिसके कारण ऐसे लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है जहां टुल्लू पंप नहीं लगाए गए हैं और टेपनल के जरिए पानी आपूर्ति की अपेक्षा करते हैं। निगम की लगातार कार्रवाई के बाद भी टुल्लू पंप लगाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
वार्ड के निवासियों ने बताया कि यह सिलसिला काफी दिनों से चला आ रहा है। वार्ड वासियों के मुताबिक निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए वार्ड में नलों का जाल बिछाया गया है, लेकिन नलों से जल की आपूर्ति नहीं के समान हो रही है। नलों में पानी की धार या तो आती ही नहीं या आती भी है तो धार इतनी पतली होती है कि बड़ी मुश्किल से तीन-चार बाल्टी ही भर पाता है। जिसके कारण उनके समक्ष यह दुविधा रहती है कि पानी को पीने के लिए उपयोग में लाया जाए या नहाने-धोने के लिए। जल संकट से परेशान लोगों ने निगम के अधिकारियों से अपील की है कि क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कर टुल्लू पंप लगाकर जलापूर्ति बाधित करने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This