कोरबा। नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर अंक लाने की कवायद की जा रही है। इसे लेकर शहर को सजाया और संवारा जा रहा है। दूसरी ओर बस्तियों में कचरे का उठाव नहीं होने से गंदगी फैली है। निगम के वार्ड क्रमांक 26 मुड़ापार मोहल्ला में कचरे का नियमित उठाव नहीं हो रहा है। दूसरी ओर जगह जगह सूखे पत्तों को जलाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण फैल रहा है। कचरा जलाने वालों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
![]()

