मुड़ापार संकट मोचन हनुमान मंदिर में मनाया गया संकल्प पदयात्रा का प्रथम वर्षगांठ

Must Read

मुड़ापार संकट मोचन हनुमान मंदिर में मनाया गया संकल्प पदयात्रा का प्रथम वर्षगांठ

कोरबा। मुड़ापार संकट मोचन हनुमान मंदिर में संकल्प पदयात्रा का प्रथम वर्षगांठ मनाया गया। १४ जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। समिति क़े सदस्य राजेश सिंग राजपूत ने बताया कि आज ही के दिन संकट मोचन हनुमान मंदिर के सदस्य कोरबा से अयोध्या धाम तक पदयात्रा कर राम लाला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने थे। जिसके एक वर्ष पूर्ण होने पर समिति के सदस्यों के द्वारा संकल्प पदयात्रा वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर महाआरती की गई। हनुमान मंदिर से राम जानकी मंदिर तक जय श्री राम के जयकारों के साथ रैली निकाल कर सडक़ों पर हजारों दीप प्रज्वलित किए गए। समिति के द्वारा भोग भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहित वार्ड वासीयों की उपस्थिति रही।

Loading

Latest News

16 मार्च से शुरू होगी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, दो स्कूलों को बनाया गया है मूल्यांकन केन्द्र

कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा अंतिम चरण में है। 13 मार्च को 10वीं कक्षा तो...

More Articles Like This