Monday, February 16, 2026

मुड़ापार हेलीपेड ग्राउंड बना स्टंटबाजी का अड्डा, कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे लोग

Must Read

कोरबा। शहर के मुड़ापार हेलीपेड ग्राउंड पर कार सवार युवकों ने स्टंटबाजी की। इस दौरान कई राहगीर कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। शहर के घंटाघर से एसईसीएल कॉलोनी जाने वाले मार्ग किनारे स्थित मुड़ापार हेलीपेड ग्राउंड पर सुबह के समय, जहां लोग क्रिकेट खेलने और मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचते हैं तो अन्य समय लोग वाहन ड्राइविंग सीखने जाते हैं, लेकिन वर्तमान में सोशल मीडिया पर दिखाने युवा वर्ग वाहन लेकर स्टंटबाजी करने भी हेलीपेड ग्राउंड पहुंच रहे हैं। ऐसे ही कार सवार युवक ने स्टंटबाजी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कार को खतरनाक तरीके से चलाते हुए गोल घुमाकर स्टंटबाजी करते नजर आया, जिसमें एक स्कूटी में सवार युवक समेत कई राहगीर स्टंटबाजी के दौरान कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचते दिखें। स्टंटबाजी की वजह से हेलीपेड की ओर से मुड़ापार पीएम आवास समेत आसपास क्षेत्र के लिए आवाजाही करने वाले दहशत में रहे।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This