Tuesday, February 24, 2026

मुरली से रामपुर तक बनाये जा रहे पीएम सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य गुणवत्ताहीन, भाजपा नेता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत

Must Read

मुरली से रामपुर तक बनाये जा रहे पीएम सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य गुणवत्ताहीन, भाजपा नेता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत

कोरबा। ग्राम पंचायत मुरली में मुरली से रामपुर तक बनाये जा रहे प्रधानमंत्री सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य गुणवत्ताहीन है। यही स्थिति रही तो ग्रामीणों को सड़क और नाली की सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग उत्तम पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर जन चौपाल पहुंचकर मामले की शिकायत की है। कलेक्टर से किए गए शिकायत में उनका कहना है कि ग्राम पंचायत मुरली में मुरली से रामपुर तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण ठेकेदार / एजेंसी के द्वारा कराया जा रहा है। उक्त सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने वाले निर्माण सामग्री गुणवत्ताहीन है। सड़क में लगाये जाने वाले डामर को नाममात्र के लिए डाला जा रहा है। सड़क पूरी तरह से जर्जर होकर गिट्टी बाहर निकल गया है। साथ ही उक्त सड़क के किनारे किनारे नाली का भी निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें भी सीमेंट कम बालू ज्यादा उपयोग किया जा रहा है, जो गुणवत्ताहीन है। निर्माण एजेंसी द्वारा पंचायत से सांठ गांठ कर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसके भविष्य में जर्जर हो जाने की पूर्ण संभावना है। जिससे निर्माण कार्य का कोई औचित्य ही नहीं रह जाएगा। इस प्रकार निर्माण एजेंसी के द्वारा शासन को क्षति पहुंचाने का कृत्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रधानमंत्री सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य गुणवत्ता की जांच कराते हुए दोषियों पर ठोस कार्यवाही करवाते हुए गुणवत्तापूर्वक कार्य कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाए।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This