Tuesday, February 17, 2026

मुर्गी खाने बाड़े में घुसा कोबरा, किया गया रेस्क्यू

Must Read

मुर्गी खाने बाड़े में घुसा कोबरा, किया गया रेस्क्यू

कोरबा। बरसात का मौसम आते ही जिले में लगातार सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया हैं। इस वक्त लोगों को बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अब लोग जागरूक नजऱ आते हैं। इससे पूर्व लोग सांपों को देखते ही मार देते थे, वहीं अब रेस्क्यू टीम को जानकारी देते हैं।
ऐसा ही एक मामला रिसदी बस्ती में स्थित डॉ. शतदल नाथ के घर पर देखने को मिला, जहां एक नाग शिकार के लिए मुर्गी के बाड़े में घुसा तो उसको मारने की बजाए लोगों ने रेस्क्यू टीम को जानकारी देना ज्यादा जरूरी समझा। जिसके बाद बिना देरी किए घर वालों ने इसकी जानकारी वन विभाग की रेस्क्यू टीम जितेंद्र सारथी व कोरबा डीएफओ मयंक अग्रवाल को दी। उनके निर्देशानुसार एसडीओ आशीष खेलवार के मार्गदर्शन में टीम ने मौका स्थल पर पहुंच कर सांप को बाड़े से सुरक्षित रेस्क्यू कर थैले में डाला गया तब जाकर घर वालों ने राहत की सांस ली।
बॉक्स
रेलवे स्टेशन में निकला, यात्रियों में मचा हडक़ंप
कोरबा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित पूछताछ केंद्र में एक 7 फीट लंबा नाग सांप निकलने से हडक़ंप मच गया। घटना 27 जून शाम की है, जब विशाखापट्टनम ट्रेन के यात्री पूछताछ केंद्र में जानकारी लेने जा रहे थे।तभी टाइल्स के बीच कुंडली मारकर बैठे सांप की फुंकार सुनकर एक यात्री ने इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेलवे आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित दूर हटाया। स्नैक कैचर टीम को तुरंत बुलाया गया। आरसीएस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद टाइल्स के बीच से सांप को सुरक्षित निकाला। मौके पर मौजूद यात्रियों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। स्नैक कैचर टीम के सदस्य अविनाश यादव ने बताया कि सांप खतरनाक था। समय रहते इसकी जानकारी मिलने से कोई अनहोनी नहीं हुई। रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।घटना के समय स्टेशन पर मालगाड़ी के कारण विशाखापट्टनम ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से चल रही थी। स्टेशन पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण टाइल्स और अन्य सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This