Monday, February 23, 2026

मेंटेनेंस और डेवलपमेंट के नाम पर फिर ट्रेन रहेगी रद्द

Must Read

मेंटेनेंस और डेवलपमेंट के नाम पर फिर ट्रेन रहेगी रद्द

कोरबा। रेलवे ने मेंटेनेंस और डेवलपमेंट के नाम पर फिर से 21 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ये गाडिय़ां 26 से 9 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी, जिससे आम यात्रियों को खासी परेशानी होगी। एसईसीआर जोन के साथ ही दूसरे रेलवे जोन में डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इसके तहत तीसरी और चौथी लाइन को जोड़ा जा रहा है।मेंटेनेंस के चलते लगातार ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि अलग-अलग सेक्शनों में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और सुरक्षा संबंधी रखरखाव के लिए ट्रेन यातायात प्रभावित रहेगा। जिसमें ट्रेन नंबर 08746/रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक और गाड़ी संख्या 08745/गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल के तहत बापट्ला रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोडऩे का काम किया जाएगा। यह काम 26 सितंबर से 10 अक्टूबर होगा। जिसके कारण रेलवे ने कुछ गाडिय़ों को कैंसिल कर दिया है। वहीं कई गाडिय़ां परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।
बॉक्स
मालगाड़ी को पास देने रोकी जा रही ट्रेनें
ट्रेनों के रद्द रहने के साथ लेट लतीफी भी बढ़ गई है।शनिवार की शाम 4.10 बजे कोरबा-विशाखापट्टनम निर्धारित समय पर कोरबा स्टेशन से रवाना हुई, लेकिन यह मड़वारानी स्टेशन पार करने के बाद सेक्शन में जाकर रूक गई। ट्रेन पर सवार यात्री गाड़ी के आगे बढऩे का इंतजार करते रहे। इस दौरान यात्री हलाकान हुए।सिग्नल नहीं मिलने की वजह से गाड़ी एक ही जगह पर लगभग ढाई से तीन घंटे तक खड़ी रही। काफी देर तक ट्रेन के खड़े रहने पर यात्री हलाकान हुए। इस बीच एक यात्री ने बिलासपुर के अफसर से संपर्क किया। अफसर ने कहा कि आगे मालगाड़ी खड़ी है। इस कारण सेक्शन में जाम है।मालगाड़ी आगे बढऩे के बाद ही यात्री ट्रेन को आगे बढ़ाया जाएगा। यह एक ट्रेन की स्थिति नहीं है, बल्कि अधिकांश ट्रेनों को आउटर पर खड़ी कर प्रबंधन की ओर से यात्री ट्रेनों के परिचालन में मनमानी की जा रही है। इस कारण कोरबा से चांपा की दूरी तय करने में लिंक एक्सपे्रस को 35 मिनट की बजाए लगभग साढ़े चार घंटे से अधिक का समय लग गया। चांपा रात लगभग सवा नौ बजे के बाद पहुंची।इस कारण कई यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि लिंक एक्सप्रस के समय में लॉगहॉल मालगाड़ी निकाली जा रही थी। आगे सिग्नल नहीं मिल रहा है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This