मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रबन्धन आया हरकत में, दुरूस्त की व्यवस्था
कोरबा। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में प्रसुताओं को समस्याएं हो रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रबंधन हरकत में आया और प्रसुताओं के रहने, बैठने के साथ ही उन्हें दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने की पहल की है। प्रसुताओं को कक्ष के बजाए कड़ाके की ठंड में गैलरी में सोकर रात गुजारनी पड़ रही थी। इसी जानकारी के बाद प्रबंधन ने व्यवस्था में सुधार लाया है। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में प्रसुताओं को अब किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा अब प्रसुताओं के रहने, बैठने और खाने की बेहतर व्यवस्था प्रबंधन के द्वारा कर दी गई है। अस्पताल के स्टोर को प्रसुता कक्ष के रुप में बदल दिया गया है जहां उनके लिए अतिरिक्त बिस्तर भी लगा दिया गया है। यहां महिलाएं प्रसव के बाद सो सकती है। कक्ष के बाहर बाकायदा स्टीकर भी चस्पा कर दिया गया है ताकि प्रसुताओं के कक्ष में अंवाछित लोगों का कब्जा ना हो सके। इससे पहले प्रसुताओं को कक्ष के अभाव में प्रसव के बाद गैलरी के बाहर सोना पड़ता था।
![]()




























