Wednesday, February 25, 2026

मैट्रन वार्ड में घुसकर महिला कर्मचारी से अभद्रता, सिविल लाइन पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Must Read

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब नशे में धुत युवक मैट्रन वार्ड में घुस गया। उसने महिला कर्मचारी से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच बचाव करते हुए युवक को बाहर ले आया। हद तो तब हो गई, जब वह अस्पताल पुलिस चौकी के सामने ही कर्मचारियों से हुज्जतबाजी करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। उसके इस हरकत से आक्रोशित भिड़ ने युवक और उसके दोस्त को जमकर सबक सिखाया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह वाक्या सोमवार की दोपहर सामने आया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रतिदिन की तरह मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। अस्पताल में कक्ष क्रमांक 17 मैट्रन वार्ड में जूनियर महिला चिकित्सक के अलावा अन्य कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान एक युवक वार्ड के भीतर पहुंचा। उसने महिला ठेका कर्मी से वाद विवाद शुरू कर दिया। इस पर वार्ड में मौजूद कर्मचारियों ने आपत्ती जताई, तो युवक भड़क गया। नशे में चूर युवक ने महिला कर्मी से गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वार्ड के बाहर मौजूद कर्मचारी भीतर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया। वे युवक को पकड़कर अस्पताल पुलिस चौकी ले आए। मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब युवक पुलिस चौकी के सामने ही कर्मचारियों से हुज्जतबाजी शुरू कर दी। वह कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने लगा। उसके इस हरकत से आक्रोशित भीड़ ने युवक को जमकर सबक सिखाया। भीड़ ने युवक के एक दोस्त की भी खबर ली।अस्पताल पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया। पुलिस के पूछताछ करने पर एक युवक ने अपना नाम चेकपोस्ट निवासी सूरज महंत 26 वर्ष व दूसरे ने अजय यादव 25 वर्ष लालघाट बताया। अस्पताल पुलिस ने पहले ही कंट्रोल रूम को सूचना दे दी थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस आरोपियों को अपने साथ थाना ले आई। मामले में पीड़ित कर्मचारियो की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन पुलिस दोनों आरोपियों को थाना ले आई। इसके साथ ही शिकायत दर्ज कराने पीड़िता के अलावा कर्मचारी सिविल लाइन थाना पहुंचे। इस दौरान तीन अलग अलग शिकायत दर्ज कराए जाने की बातें सामने आई थी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नही चाहने संबंधी शपथ पत्र पेश किया है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This