Thursday, February 19, 2026

मैदान में उतरने वाला हर एक खिलाड़ी विजेता: डॉ. सहारे

Must Read

कोरबा। जिले के निहारिका क्षेत्र स्थित घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम मैदान में आयोजित स्वर्गीय केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के तृतीय दिवस पर एसपी इलेवन और मेडिकल कॉलेज की टीम के बीच मैच खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे रहे। वही विशिष्ट अतिथियों में मेडिकल कॉलेज के सीएस डॉ. गोपाल कंवर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. रविकांत जाटवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी की उपस्थिति रही। वही इस अवसर पर डॉ. सहारे ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत तो होती है, लेकिन असली विजेता तो वही है, जो मैदान पर उतरता है। मैदान में उतरने वाला हर एक खिलाड़ी विजेता होता है। उन्होंने प्रेस क्लब के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय केशव लाल मेहता कि स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता एक अनूठी पहल है। वही विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब 22वें वर्ष यह आयोजन कर रहा है। आयोजन के लिए प्रेस क्लब परिवार बधाई का पात्र है। प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपी इलेवन की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल कॉलेज की टीम निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 81 रन ही बना सकी। इस तरह एसपी इलेवन की टीम ने 32 रन से मुकाबला जीत लिया। एसपी इलेवन की ओर से घातक गेंदबाजी करने वाले इरफान खान (7 रन देकर 3 विकेट) को “मैन ऑफ द मैच” के खिताब से नवाजा गया। घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम मैदान क्रिकेट प्रेमियों से भरा रहा। कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रेस क्लब सदस्य, पत्रकारबंधु, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This