Tuesday, October 28, 2025

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कुत्ते ने काटा

Must Read

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कुत्ते ने काटा

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर कॉलोनी में बीते दो दिन में बच्चे सहित चार महिलाओं को पागल कुत्ते ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि महिलाएं सुबह गुरुद्वारा के सामने स्थित गार्डन गई हुई थी, इसी दौरान एक भूरे रंग के कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला जमीन पर गिर गई जिससे उसके हाथ और सीने को कुत्ते ने काटा डाला। वहीं शिवमन्दिर चौक में भी एक बच्चे को कुत्ते ने काटा है। बीते दो दिनों में अब तक चार लोगों को इस कुत्ते ने काट लिया है। इसकी सूचना स्थानीय पार्षद गीता गभेल को दी गई। वे पीड़ित महिलाओं से मिलने गई। इसके अलावा उन्होंने कुत्ते को पकड़ने निगम के अधिकारियों से भी बात की है। निगम के अधिकारियों ने पागल कुत्ते को पकड़ लेने की बात कही है। पार्षद ने ऐसे में क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वह अपने छोटे बच्चों को घर से बाहर न निकले और इस तरह के कुत्ते से सावधान रहें।

Loading

Latest News

संजय नगर अंडरपास के कार्य में देरी, चिन्हित स्थान में फिर होने लगा कब्जा

संजय नगर अंडरपास के कार्य में देरी, चिन्हित स्थान में फिर होने लगा कब्जा कोरबा। संजय नगर रेल फाटक पर...

More Articles Like This