मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण की सडक़ हादसे में मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने लिया चपेट में

Must Read

मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण की सडक़ हादसे में मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने लिया चपेट में

कोरबा। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक ग्रामीण को पिकअप ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में ग्रामीण की मौत हो गई। पिकअप चालक को आंशिक चोटें आई है। दुर्घटना रविवार सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। ग्राम बिंझरा में रहने वाले द्वारिका गिरी गोस्वामी उम्र 50 वर्ष रविवार को सुबह की सैर पर निकले थे। घर से थोड़ी दूर पहुंचे थे कि राजग्वालीन पंडोपारा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने द्वारिका को टक्कर मार दिया। द्वारिका सडक़ पर गिर गए, उनके उपर गाड़ी का पहिया चढ़ गया। पिकअप भी अनियंत्रित होकर घटना स्थल पर पलट गया। हादसे में द्वारिका गिरी की मौके पर मौत हो गई जबकि पिकअप चालक को आंशिक चोटें आई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए, उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। मृतक को पास के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि हादसे के समय पिकअप की रफ्तार बहुत अधिक थी। गति अधिक होने के कारण चालक सडक़ पर चल रहे ग्रामीण को देखकर पिकअप को संभाल नहीं सका और उसे टक्कर मार दिया। इससे द्वारिका की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि द्वारिका रोजाना सुबह की सैर के लिए अपने घर से निकलते थे। यह रविवार उनके लिए आखिरी साबित हुआ। घटना से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जिले में आए दिन सडक़ हादसे हो रहे हैं। इनमें लोगों की जान भी जा रही है, वहीं कुछ गंभीर रूप से घायल भी हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सडक़ हादसों को रोकने कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन हादसों में कमी लाने में सफलता नहीं मिल पा रही है। इनमें तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन को बड़ा कारण बताया जा रहा है। ऐसे चालकों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से हादसे बढ़ रहे हैं।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This