Wednesday, February 25, 2026

मोटर साइकिलों में भिड़ंत, दो घायल

Must Read

मोटर साइकिलों में भिड़ंत, दो घायल

 

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम देवमट्टी के पास दो बाइक में टक्कर हो गया। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम खहारमुड़ा निवासी पुरूषोत्तम प्रसाद यादव अपने मामा लक्ष्मी प्रसाद यादव को स्कूटी क्रमांक सीजी 16 सीआर 2542 में पीछे बैठाकर ग्राम देवमट्टी जा रहे थे। सामने तरफ से आ रहे तेजरतार बाइक क्रमांक सीजी 12 एएल 4050 ने पुरूषोत्तम की स्कूटी को ठोकर मार दिया। हादसे में स्कूटी सवार दोनों सडक़ पर गिर गए। डॉयल 112 को कॉल किया गया। पुलिस ने घायलों को पोड़ी उपरोड़ा के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि जिले के नेशनल हाइवे सहित अन्य मार्गों पर आए दिन सडक़ हादसे घटित हो रहे हैं। पुलिस की कोशिश के बाद भी हादसों में कमी नहीं आ रही है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This