मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाकर चलना पड़ा महंगा, 11 प्रकरण में 14,300 रुपए का समन शुल्क किया गया वसूल
कोरबा। ध्वनि प्रदूषण पर रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना चौकी और यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड साईलेंसरों एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट और धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्ती की कार्यवाही की गई है।
विशेष अभियान में कुल 11 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस के द्वारा इसमें एमवी एक्ट की कार्यवाही की एवं 14,300 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। इस कड़ी में वाहन चालको को समझाईस भी दिया गया। ज्ञात हो कि लगातार पूर्व में भी अभियान चलाकर कोरबा पुलिस के द्वारा कुल 59 मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जप्त किया गया था।इस प्रकार आज दिनांक तक कुल 70 कार्यवाही की गई है। पुलिस के द्वारा विभिन्न ऑटो पार्ट्स, गैरेज दुकानों में भी रेड कार्यवाही की जा रही है और मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मिलने पर उनके ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
![]()




























