मोबाइल शॉप से डेढ़ लाख कीमती सामान की चोरी, थाना से कुछ दूर स्थित मोबाइल दुकान को बनाया निशाना

Must Read

कोरबा। जिले में चोरी की वारदात पर अंकुश लगने का नाम नही ले रहा। शातिर चोर थाना चौकियों के समीप स्थित प्रतिष्ठानों को भी निशाना बना रहे हैं। चोरों ने एक बार फिर थाना से कुछ दूर स्थित मोबाइल दुकान में चोरी को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। चोर दुकान से करीब डेढ़ लाख रूपए कीमती मोबाइल सहित अन्य सामान पर हाथ साफ किया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले आकाश जायसवाल थाना से कुछ दूर आस्था मोबाइल पैलेस का संचालन करता है। वह प्रतिदिन की तरह होली से पूर्व दुकान बंद कर घर गया था। व्यवसायी को रात करीब 1.30 बजे दुकान में चोरी की जानकारी मिली। उसने दुकान में जाकर देखा तो शटर का एक सिरा उठा हुआ था। शातिर चोरों ने दुकान से करीब डेढ़ लाख रूपए कीमती मोबाइल व एसेसरिज को पार कर दिया था। जिसकी सूचना संचालक ने थाना पहुंचकर दी। गौरतलब है कि इससे पहले चोरों ने सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर मां दुर्गा डेली निड्स को निशाना बनाया था। मामले में पुलिस अभी भी आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

Loading

Latest News

बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसी कैमरे

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कोरबी बस स्टैंड को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर...

More Articles Like This