मौसम ने मौसमी बीमारियों का बढ़ाया ग्राफ, अस्पतालों में मरीजों की लग रही कतार
कोरबा। मौसम में लगातार बदलाव का असर स्वास्थ्य पर मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पडऩे लगा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी में रोजाना लगभग 650 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी और जुकाम से परेशान हैं। चिकिस्तकों की ओर से लोगों को शाम के बाद घर से बाहर निकले पर कान और चेहरा ढंककर बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहा। सूर्योदय के साथ ही कोहरा छटने लगा। वहीं बदली भी छाई रही। इस कारण सूर्य की किरणों तेज कम रही। मौसम सुहावना हो गया। सुबह लगभग आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। शहरी क्षेत्र के हसदेव नदी, नहर, सरोवर के पास का नजारा देखते ही बनी। मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों काफी असुविधा हुई। हालांकि दिन चढऩे और धूप निकलने के साथ बाद कोहरा छटने लगा। सुबह से देर शाम तक बदली छाई रही। बदली की वजह से धूप का अहसास कम हुआ। शाम के बाद ठंड बढ़ गई। लोगों ठंड से राहत पाने के लिए गरम कपड़े और अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 26.9 डिग्री दर्ज की गई। आने वाले दिनों तीन से चार दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है। मौसम खुलने के बाद ठंड में इजाफा होने का अनुमान है।
![]()




























