मौसम में बना रहेगा उतार चढ़ाव

Must Read

कोरबा। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर रहा। इससे ठंड कम हो गई है। लेकिन गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाएं पहुंच रही है। इसकी वजह से ही तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री के करीब पहुंच गया था। इसके बाद 1 डिग्री की गिरावट आई है। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चलेंगी। शनिवार से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद ठंड से राहत मिलेगी। 48 घंटे तक ठंड का असर रहेगा।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This