Wednesday, February 11, 2026

मौसम साफ होते ही बढऩे लगा तापमान का पारा

Must Read

मौसम साफ होते ही बढऩे लगा तापमान का पारा

कोरबा। मौसम साफ होने के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंच गया। तीन दिनों के भीतर ही 6 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में बदली और बारिश की वजह से ठंडकता बढ़ गई थी। गुरुवार से मौसम साफ होना शुरू हो गया था। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह फिर से बादली छाने की संभावना है। होली तक मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इसकी वजह से दिन के साथ ही रात में भी अब गर्मी फिर से बढ़ गई है। लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे कूलर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान जैसे ही बढ़ेगा मौसम में बदलाव आता ही है। बालको ,पोड़ी उपरोड़ा और पाली क्षेत्र में जरूर अभी 1 से 2 डिग्री तापमान कम रह रहा है। लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This