Saturday, February 21, 2026

यातायात और निगम की संयुक्त टीम ने निहारिका में की कार्रवाई

Must Read

यातायात और निगम की संयुक्त टीम ने निहारिका में की कार्रवाई

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक सुभाष चौक से घंटाघर चौक तक यातायात विभाग द्वारा पैदल मार्च कर सडक़ पर अवस्थित रूप से खड़ी गाडिय़ों पर चालानी कार्यवाही की गई। सुभाष चौक से घंटाघर चौक तक शाम के समय यातायात बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। आवागमन में आम जनों को बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसकी शिकायत लगातार विभिन्न माध्यमों से की जा रही थी। जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात विभाग के द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की गई है। इस दौरान लगभग 17 वाहन मालिकों पर 7 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। यातायात विभाग के एएसआई मनोज राठौर और नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को सडक़ पर गाड़ी पार्किंग न करने की सलाह दी। सडक़ किनारे लग रहे फल दुकान एवं अन्य दुकानदारों को भी निर्देशित किया कि दुकान ऐसी जगह लगाये जिससे यातायात प्रभावित न हो।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This