Monday, January 26, 2026

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कसा शिकंजा, 106 लोगों पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई, दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर होगा लाइसेंस निरस्त

Must Read

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कसा शिकंजा, 106 लोगों पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई, दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर होगा लाइसेंस निरस्त

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना,चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को थाना, चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस के द्वारा लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही किया गया है।लाइसेंस निलंबन की106 लोगों पर कार्रवाई किया गया। जिसमें शराब पीकर वाहन चालन के 68, ओवर स्पीड के 7, बिना सीट बेल्ट के 28 और धारा 304 भादवि के तहत 3 प्रकरण में कार्रवाई की गई है। पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 22 प्रकरणों में लगभग कुल 35000 रुपए वसूला है। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों में जाकर जांच की गई। गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वहां चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया। अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं ना ही शराब पीकर वाहन न चला। ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे, उनको समझाया एवं हिदायत भी दिया गया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई। आगे भी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

Loading

Latest News

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :- 

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :-  विनीत-         ...

More Articles Like This