Monday, February 16, 2026

यात्री बस की टक्कर से कार चालक घायल

Must Read

यात्री बस की टक्कर से कार चालक घायल

कोरबा। छुरी के पास तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कार को ठोकर मार दी। घटना में कार चालक घायल हो गया। दुर्घटना कोरबा-बिलासपुर मार्ग पर छुरी के पास हुई। जहां दर्री से कटघोरा की ओर जा रही कार को विपरीत दिशा से आ रही बस सीजी 10 एआर 9081 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जहां से घायल कार चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में कटघोरा पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This