कोरबा। घर से होली खेलने निकले युवक का शव दूसरे दिन खोलार नाला किनारे संदिग्ध हालत में मिला। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। कुसमुंडा थाना अंतर्गत सुराकछार-आनंद नगर के मध्य स्थित खोलार नाला के किनारे गुरुवार को एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक की शिनाख्त स्थानीय निवासी मनीष कंवर (18) के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को होली खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने मामले में आत्महत्या के बजाए हत्या की आशंका जताते हुए जांच में मांग की है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
![]()

