Friday, February 6, 2026

युवक की डंडे से पिटाई, जुर्म दर्ज

Must Read

युवक की डंडे से पिटाई, जुर्म दर्ज

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मां पिता द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। परसाभाठा दुर्गा पंडाल के पास निवासरत राकेश कुर्रे उर्फ सोनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक जून को किसी काम से भटगांव गया हुआ था। अगले दिन रात्रि 10 बजे वापस आया तो मां झुनकी बाई को खाना देने बोला, जिस पर मां ने उसे निकालकर खाने कहा। साथ ही उसे गाली देने लगी। जिसे सुनकर पिता लालाराम कुर्रे भी गाली देने लगे। मना करने पर दोनों ने मिलकर मुक्का व डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह भागकर दुर्गा पंडाल के पास पहुंचा तो वहां भी मारपीट की गई।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This