Wednesday, February 18, 2026

युवक ने पहले खुद का गला रेता फिर 40 फीट ऊंचाई से लगा दी छलांग

Must Read

युवक ने पहले खुद का गला रेता फिर 40 फीट ऊंचाई से लगा दी छलांग

कोरबा। जिले में एक युवक ने पहले ब्लेड से खुद का गला रेता, फिर 40 फीट की ऊंची छत से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक ने घंटाघर कॉम्पलेक्स के बिलासा ब्लड बैंक के पास सुसाइड की कोशिश की है। हालत नाजुक बनी हुई है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक जब तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, तो जमीन पर गिरने से जोरदार आवाज सुनाई दी। आसपास लोग और दुकानदार बाहर आकर देखे तो वह खून से लथपथ पड़ा था।इस दौरान लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है।वहीं सिविल लाइन पुलिस की माने तो फिलहाल युवक की पहचान जुटाने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल छत के ऊपर ब्लेड पाए गए हैं, जिसमें खून के निशान हैं। युवक की जेब से माचिस और एक छोटा सा कपड़ा मिला है। वहीं सिविल लाइन पुलिस भी जांच कर रही है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This