Friday, February 20, 2026

रफ्तार का कहर, बाइक चालक की मौत

Must Read

रफ्तार का कहर, बाइक चालक की मौत

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के खदान नंबर चार के पास मोड़ में हादसा हुआ। जिसमें एक की मौत और दूसरा घायल हो गया। कुसमुंडा थानांतर्गत ग्राम सोनपुरी निवासी सुखवार सिंह अपने साथी प्रकाश धनुहार के साथ बाइक में कटघोरा गया हुआ था। देर रात दोनों वापस सोनपुरी लौट रहे थे। 4 नंबर खदान के पास मोड़ में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे बाइक सहित सडक़ किनारे खेत में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। जिनकी मदद से घायलों को एसईसीएल के विभागीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान सुखवार सिंह की मौत हो गई। मृतक सुखवार कुसमंडा के एक निजी कंपनी में चालक के रूप में नियोजित था। हादसे में उसके साथी को भी चोट आई है। उक्त मामलों में बांकीमोंगरा थाना व उरगा पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This