रहस्यमय ढंग से लापता हुआ युवक, तलाश में जुटे परिजन

Must Read

कोरबा। गेरवाघाट बस्ती में किराए के मकान पर रहकर कपड़ा दुकान में काम करने वाला युवक रहस्यमयढंग से लापता हो गया है। वह अंतिम बार 15 फरवरी को काम पर पहुंचा था। इसके बाद न तो गृहग्राम पहुंचा और न ही काम पर आया। उसके गायब होने की जानकारी परिजनों को व्यवसायी से मिली। परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन के बाद गुमशुदगी दर्ज करा दी है। हरदीबाजार थानांतर्गत ग्राम जोरहाडबरी में चुमन लाल कुरें निवास करता है। उसका पुत्र शुभम कुमार कुर्रे 26 वर्ष गेवराघाट में किराए के मकान पर रहता था। वह पाम मॉल स्थित प्रतिष्ठान में काम करता था। शुभम प्रतिदिन की तरह 15 फरवरी को काम पर आया था। वह छुट्टी होने के बाद दुकान से घर चला गया। इसके बाद लगातार दो दिनों तक काम पर नही पहुंचा। दुकान संचालक ने 18 फरवरी को परिजनों से संपर्क किया। उसने शुभम के संबंध में पूछताछ करते हुए दो दिनों काम पर नही ओने की जानकारी दी। यह खबर मिलते ही घर में हड़कंप मच गया। परिजन पतासाजी के लिए गेरवाघाट पहुंचे, लेकिन उसकी कोई जानकारी नही मिली। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया तो वह भी स्वीच ऑफ आ रहा था। परिजनों ने दो दिनों तक खोजबीन के बाद 22 फरवरी को सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि शुभम ने स्नातक की पढ़ाई की है। वह सफेद शर्ट व काला पेंट पहना है। उसका रंग गोरा व पतला दुबला है। उसके संबंध मे कोई भी जानकारी नही मिल रही है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This