Friday, February 13, 2026

राकेश चौहान का निधन

Must Read

राकेश चौहान का निधन

कोरबा। गीतकार व कंपोजर राकेश चौहान नहीं रहे। यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए छत्तीसगढ़ी गीत नैना के बान, तोर बिना दिन एवं मोहि डारे जैसे मशहूर गीतों को लिखने वाले कोरबा जिले के गीतकार/कम्पोजर राकेश चौहान 29 वर्ष,निवासी कृष्णानगर एसईसीएल कोरबा का आज सुबह अल्पायु में आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे दो भाई सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। वे आरजे इवेंट के डायरेक्टर व कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य भी थे। उन्होंने काफी कम उम्र में अपने संघर्षों के मध्य एक मुकाम हासिल किया था। राकेश चौहान के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कोरबा प्रेस क्लब ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज दोपहर में पोड़ीबहार के मुक्तिधाम में उनके पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This