Friday, February 6, 2026

राखड़ डंप ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, स्थानीय लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

Must Read

राखड़ डंप ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, स्थानीय लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र में राखड़ डंप किया जा रहा है। उक्त जमीन का अधिग्रहण एनटीपीसी प्रबंधन ने रेल लाइन बिछाने के लिए किया था। अब प्रबंधन खाली पड़ी जमीन पर राखड़ डंप कर रहा है। इससे हवा चलने पर आसपास के क्षेत्रों में परेशानी बढ़ जाएगी। क्षेत्र के पार्षद भी नाराज हैं और उन्होंने इस मामले की जानकारी क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी को दिया है। अफसर से कार्रवाई करने की मांग की है।
जिले के लोगों को राख की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद निजी कंपनियों की मनमानी जारी है। अब कुसमुंडा क्षेत्र में कुचैना मोड़ से थोड़ी दूर दीपका रोड में रेल क्रासिंग के पास खाली जमीन के करीब राख डंप करने का मामला सामने आया है। इस स्थान पर पिछले कई दिनों से राख डंप किया जा रहा है। इस कार्य में हाइव को लगाया गया है। बांध से राखड़ लाकर यहां डंप किया जा रहा है और इसे बराबर करने के लिए भारी मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। समय के साथ यहां राख का बड़ा ढेर लग गया है। इससे आसपास के लोग चिंतित हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से राख के भराव को नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This