Monday, January 26, 2026

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल को दी गई अंतिम विदाई, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्व अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

Must Read

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल को दी गई अंतिम विदाई, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्व अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और जनसेवा के मिसाल स्व बनवारी लाल अग्रवाल को गुरुवार दोपहर मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव देह को अंतिम यात्रा से पहले परिजनों, शुभचिंतकों, शहरवासियों और अनेक राजनीतिक दलों से आए जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी स्व बनवारी लाल अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने गुरुवार को श्री अग्रवाल के निवास स्थान जाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल स्वर्गीय अग्रवाल की अंतिम यात्रा में भी सम्मिलित हुए और मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल ने कोरबा जिले के गरीबों और आम जनता की आवाज को सदैव बुलंद किया। उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। साडा (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) कोरबा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने शहर के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। दोपहर करीब 3:30 बजे दुरपा रोड स्थित निवास से प्रारंभ हुई अंतिम यात्रा में शहर भर से जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान बनवारी भैय्या अमर रहे के नारे गूंजते रहे और हर आंख नम थी। अंतिम दर्शन के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता आरबी अग्रवाल, हितानंद अग्रवाल, नरेन्द्र देवांगन, राजेन्द्र अग्रवाल, देवेन्द्र पांडेय, अशोक चावलानी, अशोक मोदी, नागरमल अग्रवाल, संजय शर्मा, कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे, अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकार, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी एवं उनके शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय श्री अग्रवाल को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी, हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम, एचटीपीएस में मुख्य अभियंता ने दिलाई मतदान करने की शपथ

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में मतदाता दिवस (25 जनवरी) के अवसर पर शनिवार को मतदाता जागरुकता...

More Articles Like This