राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला को मिला रजत पदक, मुख्यमंत्री ने सीईओ जिला पंचायत को किया सम्मानित

Must Read

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला को मिला रजत पदक, मुख्यमंत्री ने सीईओ जिला पंचायत को किया सम्मानित

कोरबा। न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अवसर पर आकांक्षी जिला कोरबा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग को प्रदान किया गया। वही यह सम्मान नीति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। जुलाई से सितंबर 2024 तक चले संपूर्णता अभियान में कोरबा जिले ने 6 में से 5 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में शत-प्रतिशत पूर्णता प्राप्त की। यह उपलब्धि जिला प्रशासन के मजबूत नेतृत्व, ब्लॉक अधिकारियों, स्वसहायता समूहों, फील्ड स्टाफ और संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत भी कोरबा जिले के कोरबा ब्लॉक ने 6 में से 5 संकेतकों में पूर्णता प्राप्त कर रजत पदक, और पौड़ी उपरोड़ा ब्लॉक ने 6 में से 4 संकेतकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। वही इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने कहा यह सम्मान जिला कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन, मैदानी अमले की कड़ी मेहनत और अधिकारियों की सतत निगरानी का प्रतिफल है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है और आने वाले समय में और बेहतर करने के लिए प्रेरणा देता है। वही कार्यक्रम में राज्य के अन्य जिलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को मुख्यमंत्री द्वारा पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This