Wednesday, August 20, 2025

रात भर चलती रही बिजली की आंख मिचौली, भीषण गर्मी से लोग रहे परेशान

Must Read

रात भर चलती रही बिजली की आंख मिचौली, भीषण गर्मी से लोग रहे परेशान

कोरबा। शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। इससे थोड़ी देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम के बदले मिजाज का असर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा। रात भर बिजली की आवाजाही का सिलसिला चलता रहा। कई इलाकों में तो पूरी रात ही बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अंधेरा होते ही हवाओं की रतार तेज हो गई और रात लगभग 8 बजे शहर में तेज बारिश हुई। थोड़ी देर के लिए शहर की सडक़ें बारिश के कारण गीली हो गई। शाम को बाजार में खरीदी के लिए निकले लोग थोड़ी देर के लिए दुकानों में ही ठहरे रहे। बारिश बंद हुआ तो लोग आगे के लिए निकले।मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इसका असर देखा जा रहा है। अब बेमौसम बारिश के कारण उमस भरी गर्मी बढऩे की संभावना है। वहीं बारिश ने लोगों के लिए भी समस्या खड़ी कर दी है। खासकर स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभाव को लेकर। मौसम में जैसे-जैसे उतार-चढ़ाव हो रहा है इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सर्दी जुकाम के साथ-साथ वायरल बुखार भी लोगों को परेशान कर रहा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। बच्चों का शरीर मौसम में हो रहे बदलाव को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। इस कारण उनका सेहत बिगड़ रहा है। माता-पिता बुखार से परेशान बच्चे को लेकर अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं। गर्मी बढ़ते ही बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां होने लगी है। शहर के सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में बच्चों के डॉक्टरों के पास भीड़ लग रही है। इन सब समस्याओं के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी लचर बनी हुई है।

Loading

Latest News

निगम कमिश्नर ने दिए निर्देश-शहर में गंदगी करने व सड़क, सार्वजनिक स्थल पर निर्माण सामग्री डम्प करने वालों पर लगातार जारी रहे कार्यवाही

निगम कमिश्नर ने दिए निर्देश-शहर में गंदगी करने व सड़क, सार्वजनिक स्थल पर निर्माण सामग्री डम्प करने वालों पर...

More Articles Like This