Friday, February 27, 2026

रानी गेट में दुर्गा पूजा उत्सव की भव्यता कर रही मंत्रमुग्ध

Must Read

रानी गेट में दुर्गा पूजा उत्सव की भव्यता कर रही मंत्रमुग्ध

कोरबा। जिले के ऐतिहासिक रानी गेट में दुर्गा पूजा उत्सव आयोजन के लगातार 45 वें वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। पुरानी बस्ती स्थित रानी गेट को दुल्हन की तरह सजाया गया है जिसकी छटा देखते ही बनती है।भव्य मंदिर में विराजित माँ की प्रतिमा भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही है। सुबह-शाम के वक्त आरती के समय माहौल और भी भक्तिमय हो जाता है। शाम को आरती-भोग के पश्चात प्रसाद वितरण नियमित किया जा रहा है। इस अवसर पर यहां स्थित पुराना स्कूल मैदान में गरबा-डांडिया में बच्चे और युवतियों का नृत्य माँ की भक्ति से पूरे वातावरण को आल्हादित करता है।पुरानी बस्ती में भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन भी किया जाता है जिसकी भी तैयारी की जा रही है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This