Friday, February 13, 2026

रामपुर बस्ती के बंद मकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा कारण, घटना में हजारों के नुकसान का अनुमान

Must Read

रामपुर बस्ती के बंद मकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा कारण, घटना में हजारों के नुकसान का अनुमान

कोरबा। गर्मी की शुरुआत के साथ ही आग लगने की घटना बढऩे लगी है। जंगलों के साथ अब मकान में इस तरह की घटनाएं सामने आने लगी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती के एक मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।आग से घर में रखें कीमती समान जलकर खाक हो गए। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। रामपुर बस्ती में रामेश्वर दास का परिवार निवास करता है। बुधवार सुबह रामेश्वर दास रोज की तरह काम करने के लिए घर से निकला था। उसका पुत्र भी किसी कार्य से बाहर गया हुआ था घर पर ताला लगा हुआ था। दोपहर लगभग 1 बजे अचानक घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने घटना की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस व डायल 112 के टीम को दी। डायल 112 की टीम के पहुंचने से पहले पड़ोसियों ने घर का ताला तोडक़र आग पर काबू पा लिया था। तब तक हजारों रुपए कीमती सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना के संबंध में रामेश्वर दास ने बताया कि वे अभी कितना नुकसान हुआ है बता नहीं सकते। फिलहाल घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने की घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है ऐसा माना जा रहा है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This